फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder Case: 'गहलोत सरकार चला रहे या झक मार रहे' रियाज से संबंध के आरोप पर भाजपा नेता का पलटवार

Wed, 13 Jul 2022 09:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

गुलाबचंद कटारिया ने कहा, रियाज को छुड़ाने के लिए जिसने फोन किया उसका नाम उजागर करो और केस दर्ज करो। इसमें डरने की क्या बात है। 
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज अत्तारी के भाजपा नेताओं से संबंध के आरोप पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री गहलोत का बैलेंस खत्म हो रहा है। वह कहते हैं कि किसी भाजपा नेता ने रियाज को छुड़ाने के लिए फोन किया था। 

विज्ञापन


अरे, सरकार चला रहे हो या झक मार रहे हो। जिसने फोन किया है उसका नाम उजागर करो और केस दर्ज करो। इसमें डरने की क्या बात है। कटारिया ने कहा, मेरे साथ 50 लोग रोज फोटो खिंचवाते हैं। उनमें से कोई अपराध कर दे, तो उसकी सजा मैं थोड़े ही भोग सकता हूं। हो सकता है मेरे भाई ने कोई मर्डर किया, तो मर्डर की सजा मेरा भाई भुगतेगा ना, गुलाबचन्द उसमें किस प्रकार से दोषी है।

कटारिया ने कहा उदयपुर हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। जांच में कई अहम चीजें सामने आईं हैं, कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एनआईए इस कांड को खोलने में सफल हुई है और अभी जांच की जा रही है। जहां से इसकी शुरुआत हुई है एनआईए की जांच वहां तक जाना चाहिए।  
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया था। खेड़ा ने कहा कि रियाज अत्तारी राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रियाज को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में ही खबर आई कि उदयपुर में रियाज जिस मकान में किराए से रहता था, उसके मकान मालिक ने शिकायत की थी कि यह लोग तंग करते हैं, पता नहीं कौन-कौन लोग आते हैं। धमकाते हैं और यह लोग किराया भी नहीं देते हैं। पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही भाजपा नेताओं के फोन आ गए थे। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने कहा था कि ये हमारा कार्यकर्ता है, इसको तंग मत करो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें