फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: स्कूल में मासूम की मौत के बाद गरमाया माहौल, थाने में घुसे प्रदर्शनकारी,हत्या का केस दर्ज करने की मांग

Tue, 21 Apr 2026 10:21 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शहर के स्कूल में कल एक मासूम की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिा है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आज थाने में घुसकर प्रदर्शन किया और स्कूल संचालक की गिरफ्तारी की मांग की।
 
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद थाने में घुसे गुस्साए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में कल एक 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले में आज गोवर्धन विलास थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक उग्र हो गए और थाने के अंदर घुसकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में हत्या का केस दर्ज करने और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


मासूम की मौत के मामले में गोवर्धन विलास थाने के बाहर एकत्र हुए सर्व समाज के लोग देखते ही देखते उग्र हो गए और थाने के अंदर पहुंच गए। उन्होंने थाना अधिकारी के चेंबर में जाकर स्कूल संचालक की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। शाम करीब 7:45 बजे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। लोग स्कूल संचालक को थाने लाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों की पहचान और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि फुटेज से किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण के अनुसार पुलिस ने पहले मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की थी। अब परिजनों की ओर से नई रिपोर्ट दी गई है, जिसमें स्कूल संचालक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: Jhalawar News: नर्सिंग छात्रा सुसाइड केस में नया मोड़, अंतिम संस्कार के बाद युवक पर प्रताड़ना के आरोप

स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। सूरजपोल, नाई, जावर माइंस और हिरणमगरी थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीएसपी सूर्यवीर सिंह और डीएसपी गोपाल चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।
विज्ञापन


क्या है मामला
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेंट एंथोनी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र महर्थ राजसिंह (8) की दर्दनाक मौत हो गई थी। आरके पुरम तीतरड़ी निवासी यह बच्चा स्कूल परिसर में हैंडबॉल पोल पर लटका हुआ था, तभी संतुलन बिगड़ने से पोल उसके सिर पर गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन और समाज के लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें