फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा बस स्टैंड पर करंट लगने से दो युवकों की मौत, गन्ने की मशीन के तार से फैला करंट

Wed, 19 Jul 2023 01:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

मंगलवार देर रात शहर में हुई बारिश से बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया। बस स्टैंड के मैन गेट पर गन्ने का जूस निकालने की मशीन के तार लोहे से वहां करंट फेल गया। जिसकी चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए भेजा गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा बस स्टैंड पर बुधवार सुबह तेज बारिश के बीच पानी में करंट फैलने से एक दिव्यांग समेत दो की  मौत हो गई। करंट की चपेट में आए दोनों युवकों को लोग तड़पते हुए देखते रहे, लेकिन उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हादसे की सूचना पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी में रखवाया। 

विज्ञापन


सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि बुधवार सुबह बस स्टैंड के मैन गेट पर करंट फैल जाने से बाबूलाल मीणा और नौशाद नाम के युवक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाबूलाल और नौशाद दोनों बस स्टैंड पर सोते थे। बाबूलाल दिव्यांग था और बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक दुकान पर पंक्चर बनाने का काम करता था। वहीं, नौशाद बस स्टैंड पर स्थित एक होटल में काम करता था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार देर रात को शहर में बारिश हुई जिससे बस स्टैंड परिसर में पानी भर गया। बस स्टैंड के मैन गेट पर गन्ने का ज्यूस निकालने की मशीन लगाई हुई। जिसका बिजली का तार लोहे के पाइप को छू गया था। इससे वहां पर करंट फेल गया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह 4 बजे बाबूलाल उठकर अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने लोहे के पाइप को छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया, नौशाद उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें