राजस्थान के करौली जिले में बिजली के झटके लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति उन्हें बचाने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना तोड़ाभीम इलाके की है जहां के जैसानी गांव में दो महिलाएं गलती से बिजली के नंगे के संपर्क में आ गई थीं।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने महिलाओं को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार महिलाएं अपने सिर पर कुछ सामान रखकर ले जा रही थीं, और वह सामान बिजली के नंगे तार के संपर्क में आ गया। मृतकाओं की पहचान शिमला और मनीषा के तौर पर हुई है। दोनों रिश्तेदार थीं।