फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: पुलिस एनकाउंटर में दो तस्कर घायल, 1283 किलो अवैध डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, 2 पिस्टल बरामद

Sun, 26 Mar 2023 06:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ जिला पुलिस टीम का शनिवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में तस्करों से एनकाउंटर हो गया। जिसमें दो तस्कर घायल हो गए। 1283 किलो अवैध डोडा चूरा, 20 किलो अफीम, 2 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में कारूण्डा चौराहे पर नाकाबंदी कर रही पुलिस की टीम से बचने के लिए फायरिंग करने के मामले में जहां स्कॉर्पियो गाड़ी से 802 किलो अवैध डोडा चूरा, 20 किलोग्राम अफीम, दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य स्कॉर्पियो से पुलिस ने 24 कट्टों से 480 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।

विज्ञापन




एसपी अमित कुमार ने बताया कि एएसपी भागचंद मीणा, सीओ मनीष बडगूजर के सुपरविजन में शनिवार को एसएचओ छोटी सादड़ी दीपक कुमार मय टीम द्वारा कारूण्डा चौराहे पर की जा रही नाकाबंदी के दौरान गागरोन की तरफ से आ रही दो स्कॉर्पियो को रोकना चाहा, तो गाड़ी में सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए निंबाहेड़ा की रोड पर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो सामने से ट्रक आ जाने की वजह से बदमाशों की दोनों स्कॉर्पियो दीवार से टकरा गई।

बाड़मेर का गिरधारी राम जाट और जोधपुर का रमेश विश्नोई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 
गाड़ी टकराते ही दोनों स्कार्पियो से उतरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान एक स्कॉर्पियो का चालक और साथी भाग गया। दूसरी स्कार्पियो में सवार गिरधारी राम जाट निवासी भोजासर थाना बायतु बाड़मेर और उसके साथी रमेश विश्नोई निवासी थाना लूणी जिला जोधपुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की तलाशी में 802 किलो अफीम डोडा चूरा 20 किलो अफीम और बदमाशों के पास से दो पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल दोनों बदमाशों का प्रतापगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नाकाबंदी में दूसरी स्कार्पियो से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त
दूसरी ओर थाना छोटी सादड़ी के एसआई गोपाल सिंह ने तीन मुण्डा तिराहे पर नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो का पीछा किया गया। गाड़ी का चालक फरार हो गया। तलाशी में 24 कट्टों से 480 किलो अवैध डोडा चूरा मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें