राजस्थान के बाड़मेर जिले के शास्त्री नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले एक साल से दो पड़ोसी युवक दो सगी नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप के बाद शोषण कर रहे थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पड़ोस की दो महिलाओं के सहयोग से दोनों ने नाबालिग बहनों के साथ वारदात को अंजाम दिया, बाद में अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शोषण कर रहे थे।