फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : दो सड़क हादसों में दंपती समेत छह लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Mon, 09 Nov 2020 08:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगानगर और पाली जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे हुए, इन हादसों में एक दंपती समेत छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में एक जीप खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन



थानाधिकारी विक्रम तिवाडी ने बताया कि सरदार खर्था के पास भारतमाला निर्माणाधीन सड़क पर एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार प्रभू सिंह (60), महेंद्र सिंह (50) और उनकी पत्नी राजू कंवर (45) की मौत हो गई और दिलीप सिंह और उनकी पत्नी नरेश कंवर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को रावतसर स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है। वहीं, पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में आज तड़के एक पिकअप वाहन के इससे आगे चल रहे ट्रक में घुस जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाधिकारी ढोलाराम ने बताया कि गुजरात के बोटाड जिले से अमरूद से भरा एक पिकअप वाहन जोधपुर जा रहा था। इसके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पिकअप वाहन ट्रक के पीछे जा घुसा। उन्होंने बताया कि हादसे में पिकअप वाहन सवार कश्मीर (25) और मनीश (24) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल योगेश (22) ने पाली के रास्ते में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें