फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अब हर जिले में दो लवकुश वाटिकाएं खुलेंगी, सीएम गहलोत  ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी

Sat, 20 May 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के सभी जिलों में लवकुश वाटिकाएं डवलप की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाटिकाओं के लिए 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में राजस्थान के हर जिले में भगवान श्री राम और माता सीता के पुत्र लव-कुश के नाम से वाटिका खुलेंगी। सीएम अशोक गहलोत ने हर जिले में दो-दो लव कुश वाटिका डवलप करने के लिए 66 करोड रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे प्रदेश में इको फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। गहलोत के निर्णय से इन वाटिकाओं में वन और वन्यजीवों से संबंधित मॉडल स्थापित होंगे, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


यहां इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए जगह बनेगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करना है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्येक जिले में एक-एक अतिरिक्त वाटिका विकसित करने की घोषणा की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें