फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: झुंझुनू में दो बाइकें आपस में टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 13 May 2023 10:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार फरट गांव निवासी संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूरजगढ़ पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है |

विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के लोहारू रोड पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

सुरजगढ़ कस्बे की लोहारू रोड़ पर बीती देर रात 2 बाइकों की भिड़ंत में 3 शख्स घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने घायलों को सुरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां फरट निवासी संजय की मौत हो गई। हादसे में घायल सूरजगढ़ के सुनील सेन और काजड़ा के मोहर सिंह का ईलाज जारी है।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार फरट गांव निवासी संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूरजगढ़ पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है |

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें