फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: मोबाइल फोन शॉप से 50 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने सीकर से दो को किया दस्तयाब

Tue, 11 Jul 2023 10:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

नवलगढ़ पुलिस ने मोबाइल की दुकान से 50 लाख रुपये के फोन चोरी के मामले में का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले की नवलगढ़ पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकान से करीब 50 लाख की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हर्ष की पहाड़ी सीकर से दस्तयाब किया है।

विज्ञापन


नवलगढ़ सीआई विनोद सांखला की टीम ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर आरोपी कैरू निवासी अंकित और डूंडलोद निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भेश बदलकर सीकर की हर्ष की पहाड़ियों में रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस माल बरामदगी के प्रयास कर रही है। पांच जुलाई को व्यापारी सुरेश सिंगड़ की दुकान की दीवार तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था और करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे।

चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम
चोर नवलगढ़ में इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए भी चोरी की बाइक से ही आए थे। पुलिस ने बताया कि चोरों ने वारदात करने से पहले सीकर इलाके से एक बाइक चोरी की थी। उसके बाद यह नवलगढ़ आए और चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें