फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सेक्सटॉर्शन के दो आरोपी गिरफ्तार, इनकी ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने की थी आत्महत्या

Thu, 12 Jan 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सेक्सटॉर्शन में फंसा कर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। पुणे के युवक को भरतपुर के सीकरी थाना इलाके के इन साइबर क्रिमिनल्स ने सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा कर इतना ब्लैकमेल किया कि उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
सेक्सटॉर्शन के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर की सीकरी थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को रायपुर सुकेती गांव में दबिश देकर सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी शहबाज खान (20 वर्ष) और जाहुल खान (44 वर्ष) को धर दबोचा। इनकी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महाराष्ट्र के पुणे के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। भरतपुर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाद में उन्हें महाराष्ट्र से आई टीम को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुणे जिले के थाना धनकवाडी निवासी एक गरीब युवक अमोल गायकवाड को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग कर आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर 4500 रुपयों की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जिससे परेशान और दुखी होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद थाना धनकवाडी पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

लोकेशन के आधार पर भरतपुर पहुंची पुणे पुलिस
तकनीकी जांच में आरोपियों की लोकेशन भरतपुर जिले की आने पर धनकवाडी थाने के सब-इंस्पेक्टर हसन मकबूल मुलानी के नेतृत्व में एक टीम यहां पहुंची। एसपी श्याम सिंह ने एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह, रघुवीर सिंह, सीओ रोहित मीणा, आशीष प्रजापत, सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह,भरत लाल और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम को पुणे पुलिस की मदद के लिए लगाया।
विज्ञापन


गांव में दबिश देकर पकड़ा
भरतपुर और पुणे पुलिस की टीमों ने लोकेशन के आधार पर गुरुवार को गांव रायपुर सुकेती में आरोपियों को उनके मकान पर दबिश देकर पकड़ लिया । जिन्हें बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए पुणे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें