फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हरियाणा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश चोरी की गाड़ी के साथ गिरफ्तार, 34 केस हैं दर्ज

Thu, 12 Jan 2023 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गिरफ्तार आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 34 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को मूंडवा तिराहे से चुराई गई बोलेरो कैंपर गाड़ी 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने बोलेरो चोरी के आरोप में हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाले जसवीर उर्फ जस्सी जाट (40) को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत 34 मुकदमे दर्ज है। थाना कोतवाली पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, चिनार बिकालावास के रहने वाले राधेश्याम गहलोत ने बुधवार को कोतवाली पुलिस में बोलेरो कैंपर गाड़ी मूंडवा चौराहे के पास से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर जसवीर को गिरफ्तार कर चोरी के बोलेरो बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें