फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चुराए 10 लाख के सोने-चांदी के गहने, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि ज्वेलर अनिल कुमार सोनी की दुकान पर 5 फरवरी की रात 7 अज्ञात चोर शटर तोड़कर तिजोरी में रखें 30 ग्राम सोने और 18-19 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामसर थाना क्षेत्र के गागरिया कस्बे में पांच फरवरी की रात हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी छगन राम मेघवाल और भेराराम भील को गिरफ्तार कर 7.5 किलो चांदी के आभूषण और 30 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में थाना रामसर इलाके के रहने वाले पीड़ित ज्वेलर अनिल कुमार सोनी ने 6 फरवरी को केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया गया कि 5 फरवरी की रात 7 अज्ञात चोर काले रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर आए और उसकी दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी में रखें 30 ग्राम सोने  और 18-19 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। 

पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने आसूचना और तकनीकी मदद से भैराराम भील को दस्तयाब कर आरोपी छगनलाल को थाना कोतवाली जैसलमेर के सहयोग से गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश कर छगन राम को जेल भिजवाया गया जबकि आरोपी भैराराम का पुलिस रिमांड पर लिया है।  दोनों अभियुक्त सोशल मीडिया पर अपने आप को 007 गैंग का मेंबर बताते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें