फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

Sun, 13 Oct 2019 08:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 62 पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में जीप में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था।

विज्ञापन


जीप में चार महिलाएं, चार बच्चे और सात पुरुष सवार थे। दोपहर के समय राजियासर के पास यह हादसा घटित हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें