फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: किन्नरों से परेशान दो श्रद्धालु चलती ट्रेन से कूदे, दूसरी ट्रैक पर आ रही गाड़ी से कटकर मौत

Sat, 10 Sep 2022 11:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर में किन्नरों के आतंक ने दो लोगों की जान ले ली। तीन दोस्त ट्रेन से खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान किन्नर से परेशान होकर उन्होंने ट्रेन से छलांग लगा दी। एक मृतक युवक की कुछ दिन में शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में किन्नरों से परेशान दो लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि किन्नर वसूली करने के लिए ट्रेन में चढ़े और यात्रियों को परेशान करने लगे। उनके डर से तीन यात्री ट्रेन से कूद गए। दूसरी ट्रैक पर आ रही ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति सदमे में है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सवाई माधोपुर के रेलवे स्टेशन पर देर रात दो बजे के बाद हुआ। तीन दोस्त फूलचंद्र, महेश कुमार और अनिल देर रात करीब दो बजे के बाद रींगस जाने वाली ट्रेन से सवाई माधोपुर जाने वाले थे। वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने निकले थे। उनके ट्रेन में बैठने के बाद कुछ किन्नर भी वहां आ गए। उन्होनें यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे मारपीट करने लगे और वसूली करने लगे। वे लोगों को पीट रहे थे और रुपए मांग रहे थे। 


मृतकों के साथी अनिल ने बताया कि किन्नर से हम इतना डर गए कि ट्रेन से बाहर आने की तैयारी कर ली। जैसे ही ट्रेन से कूदे दूसरे ट्रैक से आ रही दूसरी ट्रेन ने फूल चंद और महेश को चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मेरे सामने ही मेरे दोस्तों की जान चली गई, मैं कुछ नहीं कर सका। 

विज्ञापन

मृतक फूलचंद की नाई की दुकान है। उनके दो बच्चे हैं। उधर महेश ठेला लगाता था, वह पच्चीस साल का था। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं मामले से जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने घटना से पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें