राजस्थान के अलवर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का सकी पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया था। कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। शिवाजी पार्क थाना पुलिस के अनुसार घटना शहर के विजय नगर इलाके की है।
यहां रहने वाला कैलाशचंद (39) पुत्र दिलीप कुमार जाटव बिजली निगम में लाइनमैन था। पैर फ्रेक्चर होने के कारण वह करीब एक महीने से घर पर था। शराब पीने को लेकर आए दिन उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बीते सोमवार को कैलाश कुछ देर के लिए घर से गया और शराब पीकर वापस आया। जिसे लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और फिर कमरे में बंद कर दिया। खुद जाकर कपड़े धोने लगी, इसी दौरान कैलाश ने चुन्नी का फंदा डाल फांसी लगा ली।
कपड़े धोने के बाद पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोला को कैलाश फंदे से लटक रहा था। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कैलाश की शादी 11 साल पहले हुई थी। वह बिजली निगम में लाइनमैन का काम करता था, लेकिन शराब का आदी होने के कारण उसका पत्नी के झगड़ा होता रहता था। उसके दो बेटे भी हैं।