फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Dholpur: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Mon, 07 Mar 2022 03:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
धौलपुर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

धौलपुर के बाड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मामा और भांजा घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में मामा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

विज्ञापन


बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र राजावत ने बताया कि रजई का पुरा गांव निवासी उदल सिंह पुत्र श्याम बाबू अपने मामा नेकराम के साथ बाइक पर सवार होकर कूदिन्ना गांव जा रहे था। बाइक जैसे ही एनएच 11b पर बिजौली गांव के पास पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

भांजे का इलाज जारी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मामा मेघ सिंह उम्र 42 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। भांजे का इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें