फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में अनोखे अंदाज में पर्यटकों का स्वागत

Thu, 27 Sep 2012 08:13 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटकों का स्वागत एक अनोखे अंदाज में किया गया। गुरुवार को पर्यटकों के स्वागत में अल्बर्ट हॉल से हवामहल तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन


जयपुर आए देसी-विदेशी मेहमानों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। पर्यटकों को गुलाब के फूल भी भेंट किए गए। अल्बर्ट हॉल से हवामहल तक आयोजित हेरिटेज वॉक को पर्यटन मंत्री बीना काक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बीना काक ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से छिपा हुआ बूंदी एवं हाडौती के क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें