फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News : नगर गांव में मौसमी बीमारी का आतंक, अब तक 40 से 50 लोगों की अकाल मौत, सर्वे करने पहुंची मेडिकल टीम

Sat, 28 Sep 2024 04:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

मौसमी बीमारियों के चलते मालपुरा उपखंड के नगर गांव में हुई मौतों के मामले में राज्य और जिला स्तर पर आज मेडिकल डिपार्टमेंट की एक टीम गांव में पहुंची और सर्वे करके मरीजों की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि गांव में मौसमी बीमारी के कारण अब तक करीब 40 से 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालपुरा उपखंड के नगर गांव में फैल रही बीमारियों व मौत के मामले को लेकर आज राज्य और जिला स्तर से मेडिकल टीम नगर गांव पहुंची और घर-घर जाकर सर्वे करके मामले की जानकारी ली। टीम ने गांव के सरपंच किस्मत राजू सिंह से भी बातचीत की और मौसमी बीमारी के कारण हुई मौत के बारे में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना के अनुसार मौसमी बीमारियों के फैलते प्रकोप के कारण ग्रामीणों ने मालपुरा उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर मदद की गुहार लगाई थी। उपखंड अधिकारी ने मामले में तत्काल प्रसंज्ञान लेते हुए पंचायत समिति विकास अधिकारी व खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मालपुरा को गांव में फैल रही बीमारी की जांच हेतु कमेटी गठित कर उचित इलाज की व्यवस्था करने तथा नगर गांव में नियमानुसार साफ-सफाई व्यवस्था करवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बीमारी की जांच के लिए कमेटी गठित किए जाने के भी निर्देश जारी किए। 

गौरतलब है कि मालपुरा उपखंड के नगर गांव में मौसमी बीमारी के कारण अब तक करीब 40 से 50 लोगों की अकाल मौत होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आए दिन मौतें होने से ग्रामीण भयभीत हैं। आज स्टेट टीम में जॉइंट डायरेक्टर रूरल हेल्थ डॉ. एम.पी. जैन, स्टेट प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर डॉ. चैनरूप सोनी, ईआईएस ऑफिसर डॉ. अमित सोनी, जिला स्तरीय टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महबूब खान, मुजाहिद  एसटीए, बीसीएमएचओ डॉ. संजीव चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें