फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार का बदला: विधायक के पीए की पत्नी हारीं तो गांवों से उखाड़ लीं स्ट्रीट लाइटें, नतीजे के बाद एक्शन

Sun, 22 Nov 2026 02:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक के पीपलू क्षेत्र में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के कुछ घंटे बाद गांवों और ढाणियों में लगी करीब 50 स्ट्रीट लाइटें बिजली निगम की टीम ने हटा दीं। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा की हार के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
टोंक में 50 लाइटें हटाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें हटाने का मामला सामने आया है। यहां निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक की पत्नी प्रियंका शर्मा पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हार गईं। इसके कुछ घंटे बाद ही बिजली निगम की टीम गांवों और ढाणियों में लगी स्ट्रीट लाइटें खोलकर ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ये लाइटें लगवाई गई थीं, लेकिन प्रत्याशी की हार के बाद इन्हें हटवा दिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है।

चुनाव से पहले दीपावली पर लगाई गई थीं करीब 50 लाइटें

मामला पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर-दो का है। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव मैदान में थीं। बताया जा रहा है कि वह निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक की पत्नी हैं। दीपावली से पहले क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में करीब 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इनसे ग्रामीणों को रात के समय अंधेरे से राहत मिली थी।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नतीजे आए तो प्रियंका शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद ही बिजली निगम पीपलू की गाड़ी गांव पहुंची। टीम ने वहां लगी स्ट्रीट लाइटें खोलीं और अपने साथ ले गई। इसके बाद से ही क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

लाइटें अवैध थीं तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की?

स्थानीय वार्ड पंच कजोड़ प्रजापत का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद बिजली निगम की टीम लाइटें हटाने पहुंची थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो निगम की ओर से लाइटों को अवैध बताया गया।
ग्रामीणों का सवाल है कि यदि ये लाइटें अवैध थीं तो दीपावली से पहले इन्हें लगाते समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई? चुनाव परिणाम आने के बाद ही इन्हें हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? ग्रामीणों ने यह भी पूछा कि क्या बिजली निगम ने यह कार्रवाई किसी के इशारे पर की है? उनका कहना है कि आसपास के कई अन्य स्थानों पर भी ऐसी लाइटें लगी हुई हैं।

हनीफगंज और कुम्हारों की ढाणी में नाराजगी

पीपलू क्षेत्र के हनीफगंज और कुम्हारों की ढाणी में स्ट्रीट लाइटें हटाए जाने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि ये लाइटें किसी एक प्रत्याशी के लिए नहीं, बल्कि पूरे गांव की सुविधा के लिए लगाई गई थीं। ऐसे में चुनाव में हार-जीत का खामियाजा आम ग्रामीणों को क्यों भुगतना पड़े?

विज्ञापन

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने लाइटें हटाने की कार्रवाई का आधार स्पष्ट करने की मांग की है। बिजली निगम की ओर से कार्रवाई का विस्तृत कारण और विधायक पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें