फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: चटनी डालने के लिए फोड़ा समोसा, अंदर जो निकला देखकर हैरान रह गया युवक, जा सकती थी जान, देखें वीडियो

Sun, 12 Jan 2025 09:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक जिले के निवाई शहर में जैन नमकीन भंडार के समोसे में ब्लेड का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राहक की शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने टीम के साथ दुकान पर पहुंचकर समोसे और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। शुरुआती जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
दुकान पर कार्रवाई करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले के निवाई शहर के अहिंसा सर्किल स्थित जैन नमकीन भंडार के समोसे में ब्लेड मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राहक की शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समोसे, चटनी और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने प्रथम दृष्टि में लापरवाही की पुष्टि की और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। 

विज्ञापन







जानकारी के अनुसार टोंक जिले में निवाई शहर के अहिंसा सर्किल के समीप जैन नमकीन भंडार नाम से मिठाई की दुकान है। यहां दुकानदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां एक ग्राहक ने समोसे लिए थे। युवक ने समोसा खाने के उसमें चटनी डाल ही रहा था कि समोसे के अंदर उसको ब्लेड दिखाई दिया। गनीमत रही खाने से पहले ही ब्लेड दिख गया वरना युवक का पूरा मुंह कट जाता। घटना के बाद दुकान में बवाल मच गया। समोसे में ब्लेड निकलने की जानकारी तेजी से सभी जगह फैल गई। जानकरी होते ही दुकान पर भीड़ जमा हो गई। मामला इतना बढ़ा कि बात जिला खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राहक की शिकायत पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर में टीम के साथ मौके स्थल पर पहुंचे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि शहर के ग्राहक ने जैन नमकीन भंडार के समोसे से ब्लेड का टुकड़ा निकलने की सूचना मिली थी। शिकायत मिलने के बाद मय टीम के साथ जैन नमकीन भंडार पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचने के बाद समोसे में निकलने वाली ब्लेड, समोसे और चटनी का सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जैन नमकीन भंडार पर दुकान पर अन्य मिठाइयां भी खुली मिलीं। खाद्य सुरक्षा टीम के सैंपल के बाद शहर के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें