फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, देर रात दो समुदाय आमने-सामने, पत्थरबाजी और मारपीट में पांच घायल

Wed, 04 Mar 2026 05:07 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

होली के बीच पुरानी रंजिश को लेकर देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट में करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन
देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक बार फिर होली के मौके पर माहौल उस समय बिगड़ गया, जब देर रात दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक ओर जहां समाज विशेष के लोगों ने नमाजियों पर हमला करने के आरोप लगाए तो वहीं दूसरे पक्ष ने समाज विशेष पर सर कलम करने की धमकी देने की बात कही। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हो गई, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा इलाके की बताई जा रही है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच देर रात विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा उग्र हो गया और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी।

ये भी पढ़ें: Bikaner: खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली
विज्ञापन


झड़प के दौरान एक पिता और उसकी पुत्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अन्य घायल लोगों का भी उपचार सआदत अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कई लोग पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में लाठियां और धारदार हथियार भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें