फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: बनास नदी में फिर हुआ हादसा, चार दिन बाद अमीनपुरा रपटे के पास मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Nov 2025 08:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

चार दिन पहले नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का शव मंगलवार को बरामद हुआ। तेज बहाव और लापरवाही के चलते बनास नदी में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। 
विज्ञापन
बनास में डूबे युवक का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की बनास नदी में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर बार कोई न कोई परिवार अपने घर के चिराग खो रहा है, किसी का सिंदूर उजड़ रहा है, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ रहा है। लाख चेतावनियों और सुरक्षा प्रयासों के बावजूद लोग अब भी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला टोंक के मेहंदवास थाना क्षेत्र का है, जहां बनास नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव चार दिन बाद मंगलवार को बरामद हुआ। शव घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर अमीनपुरा रपटा के पास मिला।

एसडीआरएफ टीम कमांडर राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश कीर (28) पुत्र रमेश कीर, निवासी थली के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर के पीछे घाट पर नहाने उतरा था। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गया। दोस्तों ने पहले खुद तलाश की फिर पुलिस और परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: एएसआई की अचानक तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम; पुलिस महकमे में छाया शोक

स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को एसडीआरएफ की टीम अजमेर से बुलवाई गई, जिसने मोटरबोट के जरिए नदी में खोज की। लगातार तीन दिन के प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शव अमीनपुरा रपटे के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीसलपुर बांध से लगातार पानी की आवक होने के कारण गेट खोले गए हैं और बनास नदी में तेज बहाव जारी है। इसी बहाव में लोग नहाने या रास्ता पार करने के चक्कर में फंसकर अपनी जान गंवा रहे हैं।

स्थानीय लोग प्रशासन से बार-बार चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें