फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने की शादी और फिर मौत: संदिग्ध हालत में मिला गर्भवती मनीषा का शव; पेट, जांघों और... पर थीं गहरी चोटें

Sat, 25 Oct 2025 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk Dowry Murder: टोंक में छह महीने पहले हुई शादी के बाद गर्भवती मनीषा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति कुलदीप नायक और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने एफएसएल जांच शुरू की है। समाज में गुस्सा और न्याय की मांग बढ़ी है।
 
विज्ञापन
दहेज के लिए मनीषा की हत्या करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस विभाग में कार्यरत एलडीसी कुलदीप नायक पर उसकी गर्भवती पत्नी मनीषा की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। शादी को अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए थे, लेकिन इस बीच खुशियों का घर मातम में बदल गया।

विज्ञापन

 
छह महीने पहले हुई थी शादी, अब घर में मिली लाश
मृतका मनीषा की शादी 30 अप्रैल 2025 को टोंक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अकाउंट ब्रांच में कार्यरत एलडीसी कुलदीप नायक से हुई थी। 1 मई को उसकी विदाई के बाद वह छावनी इलाके स्थित ससुराल में रहने लगी। 24 अक्तूबर की रात अचानक मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर आई। ससुराल पक्ष ने शुरुआत में इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की, लेकिन जब परिजनों ने शव देखा तो उस पर गंभीर चोटों और नीले निशानों के स्पष्ट सबूत मिले।
 
परिजनों का आरोप- दहेज और शक ने ली जान
मृतका के पिता रमेश नायक ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही कुलदीप और उसके परिवार वाले मनीषा को कम दहेज लाने के लिए ताने देने और प्रताड़ित करने लगे थे। उन्होंने कहा कि हमने अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ दिया था, लेकिन कुलदीप उसे मारता-पीटता था और अपनी पुलिस नौकरी की धौंस दिखाता था। वह मनीषा को परिवार से बात करने भी नहीं देता था। रमेश नायक ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले मनीषा ससुराल में झगड़े के बाद मायके लौट आई थी, लेकिन परिवार और समाज के दबाव में उसे समझाकर वापस भेज दिया गया। अब उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- थप्पड़बाज SDM छोटूलाल: 'पंप वाले को एक थप्पड़ मारा है, मुझे तो 10-10 मारते थे', पहली पत्नी पूनम का गंभीर आरोप
विज्ञापन

 
‘उसके शरीर पर चोटों के निशान थे’
मनीषा की बहन पूजा टोंक में ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि यह मौत किसी हादसे का परिणाम नहीं, बल्कि स्पष्ट हत्या है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही मनीषा दुखी थी। उसका पति उस पर शक करता था। उसने उसके भाइयों के नंबर तक ब्लॉक करवा दिए थे। जब हम मिलने जाते थे, तो हमें तुरंत घर से निकल जाने को कह दिया जाता था। पूजा के अनुसार, जब उन्होंने बहन का शव देखा तो उसके पेट, जांघों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोटों के निशान थे, जो इस बात का संकेत हैं कि मौत से पहले उसकी निर्दयता से पिटाई की गई थी।
 
FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच
घटना की जानकारी मिलते ही टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) और MOU (मेडिकल आउटपुट यूनिट) टीम को बुलाया, ताकि वैज्ञानिक सबूत सुरक्षित रखे जा सकें। डीएसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पति सरकारी कर्मचारी है, इसलिए जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगने वाला रामवतार चौथी फेल, आठ साल तक बेचा जूस; हेराफेरी से कमाए करोड़ों

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें