फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भारत की T20 जीत पर टोंक में आधी रात को मन गई दीपावली, घंटाघर पर आतिशबाजी और डीजे पर झूमे युवा

Mon, 09 Mar 2026 08:49 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk News: T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के बाद टोंक में देर रात तक जश्न मनाया गया। घंटाघर सहित कई स्थानों पर आतिशबाजी हुई, युवाओं ने तिरंगा लहराकर डीजे पर नृत्य किया और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
भारत की जीत पर टोंक में जमकर हुई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के साथ ही टोंक जिले में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही भारत ने मैच अपने नाम किया, शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग सड़कों पर उतर आए और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। युवाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक सभी में जीत की खुशी साफ दिखाई दी और देर रात तक शहर का माहौल उत्सव जैसा बना रहा।

विज्ञापन

 
घंटाघर सहित प्रमुख स्थानों पर उमड़ा जनसैलाब
शहर के बीचों-बीच स्थित घंटाघर सहित कई प्रमुख स्थानों पर देर रात तक आतिशबाजी होती रही। भारत की जीत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और भारत माता के जयकारों के साथ नारेबाजी की। कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।
 
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी जताई खुशी
भारत की जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और इसे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। टोंक के पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने कहा कि यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता की जीत है।
विज्ञापन

 
देश की प्रगति से जोड़ा जीत का संदेश
अजित सिंह मेहता ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया के मंच पर अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया गया है। उनके अनुसार कप्तान सूर्या की टीम की इस जीत ने देश के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।

पढ़ें- Rajasthan: टी20 वर्ल्ड कप जीत पर आरसीए में जश्न, भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न
 
टॉकीज में बड़े पर्दे पर देखा गया फाइनल मुकाबला
जिला मुख्यालय स्थित एक टॉकीज में क्रिकेट प्रेमियों ने T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बड़े पर्दे पर लाइव देखा। जैसे ही देर रात भारत ने मैच बड़े अंतर से जीत लिया, सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। मैच समाप्त होते ही लोग बाहर निकल आए और सड़कों पर नाचते-गाते हुए आतिशबाजी करने लगे। कई युवाओं ने नारेबाजी करते हुए बाइक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

 
गीतों और नारों के साथ देर रात तक चलता रहा जश्न
इस अवसर पर सिंगर धनराज साहू ने ‘ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का’ गीत गुनगुनाकर लोगों के साथ जीत की खुशी साझा की। शहर में देर रात तक उत्साह का माहौल बना रहा और लोगों ने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें