फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: देवली-उनियारा में मीणा ने किया सचेत, कहा- कांग्रेस ने आरक्षण के नाम पर गुमराह किया, आप बहकना मत

Tue, 01 Oct 2024 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान की सियासत में दौसा के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने देवली-उनियारा विधानसभा के खेड़ली गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
लोगों को संबोधितक करते मंत्री किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सियासत में भाजपा के दौसा विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार को देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर समाज के लोगों की नब्ज टटोलने उनियारा के खेड़ली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानजी भगवान के मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित करते हे साफ किया कि वो सिर्फ सवाईमाधोपुर से विधायक हैं, वो अपना इस्तीफा दे चुके हैं। 

विज्ञापन


डॉ. मीणा ने अपनी पीड़ा समाज को सुनाते हुए कहा कि मीणा समाज की दौसा में सबसे बड़ी हाईकोर्ट बन रही है। यहां मैंने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया था। यहीं पर कांग्रेस के राहुल गांधी भी अपनी पैदल यात्रा के दौरान ठहरे थे। यहां पर किया जाने वाला फैसला हम सबको मान्य होता है। 

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मुझे दौसा, करौली, धौलपुर सहित अन्य सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी। सभी सीटों पर पहले  विधानसभा में चुनाव हारे और फिर लोकसभा चुनावों में तो हार बराबर ही हो गई। मैंने जो वादा किया था वो पूरा किया और नैतिकता से अपना मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। किरोड़ी ने यहां तक कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी जी मेरे दोस्त हैं, हां बिल्कुल हैं मैं भी कहता हूं। कभी भी पूछ लेना। उन्होंने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में फर्क होता है, लेकिन मैंने जो कहा वो करके दिखाया। मैंने 2008 में आरक्षण में जब आंच आई थी, तब भी आपसे वादा किया कि किसी भी सूरत में आंच नहीं आने दूंगा। 
विज्ञापन


लोग आएंगे, बहकाएंगे
उपचुनाव का बिगुल बजने वाला है। सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। आपके विधायक हरीशचंद्र मीना सांसद बन गए। उसके कारण सीट खाली हो गई। इसलिए उपचुनाव होंगे। फिर लोग आएंगे, बहकाएंगे। कांग्रेस वाले भी आएंगे बहकाएंगे। यही गलती पिछले चुनावों में एसटी एससी के लोगों ने कर दी। लोगों ने कहा कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है, ये ग़लत है। कांग्रेसियों ने कहा कि आरक्षण खत्म होगा, लेकिन मैं बालाजी महाराज की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक मैं हूं तब तक आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। लोग आएंगे बहकाने, मेरे बारे में लोग आपको बहकाएंगे कि उसकी सरकार नहीं सुनती है, बहकना मत। ललाट पर लिखा रहता कि समय से पहले, भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें