फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: DST की बड़ी कार्रवाई, यूरिया के कट्टों में छिपा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त, दो गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी (DST) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री की भारी खेप पकड़ी है। एक कार से यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है और बूंदी जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही मारुति सियाज कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट लेकर आ रहे थे। यह विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। DST टीम को इस संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने अमोनियम नाइट्रेट के अलावा 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज, साथ ही सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी बरामद किए। प्रत्येक बंडल में करीब 183 मीटर वायर थी, इस तरह कुल मिलाकर लगभग 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर जब्त की गई है। DST टीम ने इस मामले में बूंदी जिले के निवासी सुरेंद्र पुत्र भंवर लाल पटवा और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- Kota News: ‘साल 2026-27 ला रहा है विकास की कई सौगातें’, स्पीकर ओम बिरला ने गिनाईं योजनाएं


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें