फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नरेश मीणा की रिहाई के लिए महापंचायत आज, एक लाख लोग जुटेंगे, थप्पड़ कांड क्या, क्यों मचा बवाल?

Sun, 29 Dec 2024 10:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: विधानसभा उपचुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को लेकर आज टोंक में महापंचायत हो रही है। नगरफोर्ट में हो रही इस महापंचायत में मीणा की रिहाई, केस के पीड़ितों को जल्दी न्याय और मुआवजा दिलाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
टोंक के नगर फोर्ट में महापंचायत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की रिहाई को लेकर आज रविवार को टोंक के नगर फोर्ट में महापंचायत होगी।  यह महापंचायत सुबह 11 से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश मीणा का दावा है कि महापंचायत में सर्व समाज के एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। महापंचायत में एक नरेश मीणा की रिहाई और थप्पड़ कांड के बाद लोगों पर हुई कर्रवाई समेत आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उपखंड अधिकारी द्वारा महापंचायत की सशर्त स्वीकृति दी गई है।  

विज्ञापन


टोंक जिले के नगर फोर्ट में हो रही इस महापंचायत को लेकर टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के लिए टोंक समेत आसपास के जिलों से भी पुलिस जवानों को बुलाया गया है। पुलिस जवानों के साथ ही चप्पे-चप्पे पर आरएसी के जवानों को भी तैनात किया गया। जिले की सभी बॉर्डर के पुलिस थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जांच की जा रही है और व्यक्तियों की तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने लोगों से अपील कर कहा कि वे किसी दबाव में महापंचायत में शामिल न हो। महापंचायत में शामिल होने वाला हर व्यक्ति  कानून का पालन करे।  

ड्रोन से की जाएगी निगरानी  
टोंक कलेक्टर सौम्या झा भी महापंचायत को लेकर अलर्ट हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। महापंचायत स्थल की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं है।

विज्ञापन

कई नेता हो सकते हैं शामिल
नगर फोर्ट में होने वाली इस महापंचायत को लेकर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है। नरेश मीणा के खास समर्थक और टोंक जिला सरपंच अध्यक्ष मुकेश मीणा ने भी महापंचायत को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। मुकेश मीणा का कहना है कि महापंचायत में  कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा समेत कई अन्य बड़े नेता भी भाग लेंगे। 

अब जानिए क्या है थप्पड़ कांड? 
13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम अमित चौधरी को समरावता गांव में थप्पड़ मार दिया था। मीणा का आरोप था कि चौधरी जबरन वोट डलवा रहे थे। ईवीएम पर उनका चुनाव चिन्ह स्पष्ट नहीं था, जिससे उनके समर्थक मतदाता परेशान हो रहे थे। इन्हीं सब बातों को लेकर नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी में कहासुनी हो गई।  इस बीच नरेश मीणा इतना बौखला गए कि उन्होंने एरिया मजिस्ट्रेट और मालपुरा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। 

मतदान के बाद भड़का बवाल
शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ तो पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इससे उनके समर्थक भड़क गए और गांव में पथराव कर वाहनों में आगजनी कर दी थी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई, कई पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। पथराव में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए। लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया। पुलिस ने करीब 40 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं, बवाल के बाद फरार हुए नरेश मीणा अगले दिन 14 नवंबर को समरावता गांव पहुंचे और मीडिया के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से नरेश मीणा जेल में हैं, उनकी जमानत अर्जी तीन बार खारिज हो चुकी है। ऐसे में मीणा की रिहाई को लेकर ही यह पंचायत बुलाई गई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन

कौन हैं नरेश मीणा?
नरेश मीणा बारां जिले के छबड़ा के रहने वाले हैं। उन्हें कांग्रेस नेता सचिन पायलट का समर्थक माना जाता है। राजस्थान की देवली उनियारा सीट पर हुए उपचुनाव में नरेश मीणा कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर वह बागी हो गए थे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस ने मीणा से नामांकन वापस लेने को कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद उन्हें पार्टी से  निष्कासित कर दिया गया था।

कौन हैं SDM अमित चौधरी जिन्हें पडा थप्पड़
अमित चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा  (आरएएस) के साल 2019 बैच के अधिकारी हैं। वह टोंक जिले के मालपुरा में एसडीएम हैं। अमित का जन्म 14 मई 1992 को हुआ है, वे मूलरूप से अलवर के रहने वाले हैं। मालपुरा टोंक में एसडीएम बनने से पहले वे झालावाड़ के मनोहरपुरा थाना, डूंगरपुर के चिकली, हिंडोली बूंदी, आसवार झालावाड़ और नागौर में भी एसडीएम रह चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें