फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टोंक में देवली पार्षद और एक अन्य युवक का अपहरण, मारपीट कर बुरी तरह घायल किया

Fri, 27 Dec 2024 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

राजस्थान के टोंक में पार्षद और एक अन्य युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। दोनों को कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। फिलहाल, दोनों को देवली जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
राजकुमार नायक थानाधिकारी, देवली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक जिले में देवली शहर के नेकचाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह कार सवार लोगों ने नगर पालिका देवली के पार्षद और एक अन्य युवक का अपहरण कर लिया। वहीं, उन्हें कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटा भी। घटनाक्रम में पार्षद समेत युवक बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें देवली पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय देवली में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पार्षद वार्ड नं 3 के प्रताप विश्वास हैं। वहीं, दूसरा घायल युवक कुमोद पोद्दार निवासी बंगाली कॉलोनी है। दोनों लोग देवली के बंगाली कॉलोनी निवासी हैं। पीड़ित प्रताप विश्वास ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह नासिरदा से वापस बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान उनके साथ कुमोद पोद्दार भी था। यहां देवली गांव मार्ग पर नेकचाल बालाजी से करीब 50 मीटर देवली की ओर आई एक सफेद थार ने पार्षद की बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग उतरे। जिन्होंने उन्हें पकड़कर कार में बैठा लिया तथा देवली के जयपुर रोड प्रताप नारायण कॉलोनी के पीछे एक मकान में ले गए। जहां पार्षद प्रताप विश्वास और कुमोद पोद्दार को लोहे के पाइप से पीटा। 

इस हमले में पार्षद प्रताप विश्वास का दाया पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, कुमोद पोद्दार को भी जमकर पीटा गया, जिन्हें अंदरूनी चोट आई है और वह बेहद घबरा चुका है। पार्षद प्रताप विश्वास ने बताया कि उन लोगों ने पिस्तौल दिखाकर मारने की भी धमकी दी। हालांकि, इस दौरान कुमोद का फोन उनके पास था और कुमोद ने कॉलोनी में फोन कर यह जानकारी दे दी कि उन्हें प्रताप नारायण कॉलोनी में ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


लिहाजा इसकी सूचना पर देवली पुलिस और बंगाली समाज के लोग वहां पहुंचे और मकान खुलवाकर दोनों घायलों को देवली उप जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। प्रताप विश्वास ने बताया कि इनमें से वह बादल मीणा, दीपू गुर्जर, आलोक और आत्माराम को जानते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें