फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Bypolls: SDM थप्पड़ कांड, गिरफ्तारी के बाद नरेश मीणा फरार; कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी

Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Deoli-Uniyara Bypolls: नरेश मीणा के समर्थकों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं साथ ही लाठी चार्ज कर हवाई फायर तक किए। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
उपद्रव और पत्थरबाजी करते मीण समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समरावता में पुलिस द्वारा नरेश मीणा को हिरासत में लेने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। उनके समर्थकों ने आगजनी कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की। मिली सूचना के अनुसार नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि नरेश मीणा के समर्थकों द्वारा पुलिस पर पथराव और मुठभेड़ के दौरान नरेश मीणा हिरासत से फरार हो गये हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीजीपी यू आर साहू से मामले की जानकारी ली है। साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कन्हैया लाल मीणा से भी बात की है और स्थिति के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री कोटा से देवली की घटना पर लगातार नजर रख रहे हैं। 



जानकारी के मुताबिक, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने 12 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने और उनके सिर से खून बहने की भी सूचना है।
विज्ञापन


भीड़ के बेकाबू होने के बाद पुलिस द्वारा स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी भी पहुंच गए हैं। अभी तक हिंसा जारी है, और प्रशासन स्थिति को शांत करने के प्रयासों में जुटा हुआ है।



ये है मामला
बुधवार को दोपहर मतदान के दौरान देवलीउरियाना सीट से निर्दलयी चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा और एसडीएम में बहस हो गई। इस दौरान नरेश मीणा अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद से ही समरावता गांव छावनी बना हुआ है। 
विज्ञापन


नरेश मीणा की एक अपील पर जुट गए लोग
नरेश मीणा ने वीडियो जारी कर अपील की थी कि लोग इकट्ठा हों, नरेश मीणा का समर्थन करें। नरेश मीणा ने अपील में कहा था कि जिस प्रकार से किरोड़ी लाल बैसला एक आवाज देते थे और लोग इकट्ठे हो जाते थे, अगर आज अपने साथ नहीं दिया तो मैं भविष्य में आपके अधिकारों की लड़ाई नहीं लड़ पाऊंगा। इस अपील को सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। समरावता नाम के गांव में दिन में लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, जब एक एसडीएम को प्रत्याशी नरेश मीणा ने थप्पड़ मार दिया था। आरोप लगाया था कि यह एसडीएम लोगों को चोरी छुपे वोट डलवा रहा था। इसके बाद मामले में तूल पकड़ा और नरेश मीणा उसी गांव में धरने पर बैठ गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें