फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather update: आज से मावठ की बारिश शुरू, ओलावृष्टि का भी अलर्ट, जानें कौन से 23 जिले होंगे प्रभावित

Sun, 29 Jan 2023 09:27 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान के 23 जिलों में रविवार को मावठ की बारिश होने की संभावना है। जयपुर और बीकानेर सम्भाग के जिलों में बारिश का सिलसिला तड़के सुबह से ही जारी है। इससे सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मावठ की बारिश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 29 और 30 जनवरी को राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि होगी। रविवार को दर्जन भर जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और सर्द हवाओं का जोर रहेगा। पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान सहित शेखावाटी में पिछले तीन दिन से सर्द हवाएं चल रही हैं। अब मावठ की बारिश से गलन और बढ़ गई है।

विज्ञापन


23 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ ,राजसमंद, सिरोही, पाली, कोटा, बूंदी, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, अजमेर, सीकर, नागौर, जोधपुर में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान झोंके के साथ ठंडी हवा भी चलेगी। हवाओं की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर अगले तीन दिन तक रहेगा।

30 जनवरी को उत्तर और उत्तर पूर्वी जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक 30 जनवरी से राजस्थान के उत्तर और उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होगी। 31 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। जिसके साथ बारिश और ओलावृष्टि का यह दौर थमेगा।
विज्ञापन


शनिवार शाम से ही पलटने लगा मौसम
पूर्वी नम हवाओं के कारण शनिवार और रविवार को फसलों पर बर्फ जमी नजर आई। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण बारिश के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें