फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अंबाजी मंदिर में दर्शन का समय बदला, अब तीन पारियों में हो सकेंगे दर्शन, जानिए क्या बदलाव हुआ

Sun, 15 Oct 2023 07:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के अनुसार अब सुबह 7.30 से 8 बजे तक आरती होगी। 8 से 11 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। इसी तरह शाम का समय भी तय किया गया है।
विज्ञापन
नवरात्र पर अंबाजीधाम की सजावट की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि पर्व शुरू होते ही समीपवर्ती गुजरात के प्रसिद्ध धर्मिकधाम अंबाजी में श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। देश भर से श्रद्धालु मां अंबे के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। नवरात्रि पर्व पर मंदिर समेत पूरे अंबाजीधाम की आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर प्रशासन ने मौसम में आए बदलाव और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रविवार से दर्शन का समय बदल गया है।  

विज्ञापन


आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट के अनुसार रविवार से रोजाना सुबह 7.30 से 8 बजे तक आरती होगी। 8 से 11 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे राजभोग आरती होगी। 12.30 से शाम 4.15 तक दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खुला रहेगा। शाम की आरती 6.30 से 7 बजे तक होगी, फिर शाम 7 से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण के कारण भी दर्शन के समय में बदलाव रहेगा। 

इधर, चैत्र नवरात्रि के मौके पर रविवार को विधिविधान के साथ घट स्थापना की गई। इस दौरान हवन और अन्य धार्मिक आयोजन किए गए। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें