फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथंभौर में बाघिन ने पानी में लपक कर कछुए का किया शिकार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा

Sat, 13 May 2023 02:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

शुक्रवार शाम रणथम्भौर नेशनल पार्क सफारी पर गए पर्यटकों को जोन तीन में मलिक तालाब के पास बाघिन ऐरोहेड के दीदार हुए थे। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन ऐरोहेड को कछुए का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों के अनुसार कछुआ तालाब के बाहर किनारे पर धूप सेक रहा था।
विज्ञापन
बाघिन का लाइव शिकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल टाइगर रिजर्व में शुक्रवार शाम शानदार लम्हा देखने को मिला। यहां बाघिन ऐरोहेड ने एक कछुए का शिकार किया, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस पूरे घटना को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद कर लिया।

पानी में लपक कर किया शिकार

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम की पारी में रणथम्भौर नेशनल पार्क सफारी पर गए पर्यटकों को जोन तीन में मलिक तालाब के पास बाघिन ऐरोहेड के दीदार हुए थे। इस दौरान पर्यटकों ने बाघिन ऐरोहेड को कछुए का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों के अनुसार कछुआ तालाब के बाहर किनारे पर धूप सेक रहा था। जिसके बाद कछुआ पानी के अंदर जाने लगा। कछुए को पानी में गए कुछ ही मिनट हुए थे, तभी पास ही में घात लगाकर बैठी बाघिन ऐरोहेड ने कछुए पर अचानक धावा बोल दिया। इस दौरान बाघिन ने पानी में घुसकर कछुए को अपने जबड़े में जकड़ लिया। इसके बाद बाघिन कछुए को पानी से बाहर लेकर आई। फिर शिकार का आनन्द लिया।

लोगों ने कैमरे में किया कैद
बाघिन को कछुए का शिकार करते देख पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इस पूरे लम्हें को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघिन का कछुए का शिकार करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब कि रणथंभौर में बाघिन के पानी में कछुए का शिकार करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बाघिन रिद्धी रणथम्भौर में कछुए को अपना शिकार बना चुकी है। वहीं वन्यजीव विशेषज्ञों की माने तो बाघ-बाघिन आम तौर पर जंगल में हिरण, सांभर आदि वन्यजीवों को अपना शिकार बनाते है, लेकिन बाघिन की ओर से बार-बार पानी में कछुए को अपना शिकार बनाना अचरज भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें