बाघिन एराेहेड अपने तीन शावकों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
सवाई माधोपुर के रणथंभौर में बाघिन एरोहेड का स्वास्थ्य इन दिनों वन विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आज रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन ऐरोहेड बहुत कमजोर हालत में देखी गई। जिससे वन विभाग के अधिकारियो की चिंताएं बढ़ गई हैं। फिलहाल विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व प्रथम के DFO मोहित गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाघिन टी-84 एरोहेड की तबीयत खराब है। जिसके चलते वह बहुत कमजोर दिखाई दे रही है। वन विभाग की टीम बाघिन की लगातार ट्रेकिंग भी कर रही है। रणथंभौर की वेटरनरी टीम भी लगातार बाघिन की हेल्थ की मॉनिटरिंग कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बाघिन ऐरोहेड ने जुलाई में तीन शावकों को जन्म दिया था। बाघिन उम्र 9 साल है और वह अब तक चार बार मां बन चुकी है। अब तक वह 10 शावकों को जन्म दे चुकी है। फिलहाल शावकों की उम्र पांच माह के आसपास है, ऐसे में बाघिन के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी की आशंका से वन विभाग चिंतित है।