फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एनिकट बांध में डूबने से तीन लोगों की मौत

Sat, 24 Aug 2019 10:24 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को तीन युवक एक एनिकट बांध में डूब गए। घटना चित्तौड़गढ़ सदर थाना क्षेत्र में धनेत कलां गांव की है। युवक बेडच नदी पर बने एनिकट को पार कर रहे थे। एक युवक का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा। अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में बाकी दोनों युवक भी डूब गए। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बालकिशन लोढ़ा (25), शिवांशु भट्ट (22) और पंकज जटिया (22) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, राज्य आपदा राहत बल और पेशेवर गोताखोरों की एक टीम ने शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। राज्य के सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें