राजस्थान की राजधानी जयपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को चंदवाजी पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने एक कार से कोकीन जब्त की है। जब्त की गई कोकीन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को एक कार में सवार लोगों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ तस्करी करने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम थाना पुलिस के सहयोग कार का पीछा कर चंदवाजी पुलिया के पास रूकवा लिया। इस दौरान पुलिस को कार की तलाशी में एक व्यक्ति से कोकीन मिली है। पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोप है कि कार्रवाई के दौरान चंदवाजी थाना प्रभारी ने मौके पर कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी की। थाना प्रभारी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।