फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चार किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो कार भी पुलिस ने की जब्त 

Thu, 24 Mar 2022 08:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

जिले में अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन मंशा चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पुलिस ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ की थाना पल्लू पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से नेशनल हाईवे पर एमपी और महाराष्ट्र नंबर की कार में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चार किलो अफीम भी जब्त की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार व ऑपरेशन मंशा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना अधिकारी पल्लू अमर सिंह ने टीम के साथ जिला स्पेशल टीम की सूचना पर गुरुवार को गश्त व नाकाबंदी के दौरान मेगा हाईवे रोड बिजरासर के पास एक एमपी एवं महाराष्ट्र नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान तीन तस्करों के पास चार किलो अवैध अफीम बरामद की गई।

दोनों गाड़ियों में सवार तस्कर बंशी लाल चंदेल उर्फ मंशी पुत्र चंदा बंजारा (56), बचन बाई पत्नी कालूराम बंजारा (40) निवासी थाना जावद जिला नीमच एमपी और पुरुषोत्तम सोनी उर्फ मंगा सोनी पुत्र गोपाल दास (31) निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें