फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विनय मिश्रा के खिलाफ आरएलपी करेगी मानहानि का केस, आप प्रभारी ने पूछा-40 करोड़ मिले उससे लड़ोगे केस

Thu, 09 Jun 2022 09:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरएलपी और आम आदमी पार्टी में तल्खी बढ़ गई है। विनय मिश्रा के विधायक बेचने के आरोप के विरोध में आरएलपी के विधायक ने थाने में आप प्रभारी के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विनय मिश्रा और हनुमान बेनीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पर 40 करोड़ लेकर सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर आरएलपी के तीन विधायक विनय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। विधायकों ने मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र दिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुकदमा दर्ज कराने के लिए आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष और भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल और मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी जालूपुरा थाना पहुंचे। उन्होंने विनय मिश्रा के खिलाफ अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र दिया। इस दौरान पुखराज गर्ग ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार की टिप्पणी आरएलपी के खिलाफ विनय मिश्रा ने ट्विटर पर की है, उससे पार्टी कार्यकर्ता आहत है। इन टिप्पणियों में जो आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह निराधार है। ऐसे में पुलिस आरोप लगाने वाले मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करें। जालूपुरा थाना पुलिस एसएचओ अनिल जैमन के अनुसार पत्र में दी गई शिकायत को दिखवाया जा रहा है। 


विज्ञापन

हनुमान बेनीवाल ने एक ट्वीट कर जल्द ही मिश्रा के खिलाफ उच्च न्यायालय में मानहानि का मामला दर्ज करवाने की बात कही है। बेनीवाल के मानहानि के केस दर्ज करवाने की बात पर विनय मिश्रा ने पलटवार किया है। मिश्रा ने ट्वीट कर बेनीवाल से सवाल किया कि ये मुकदमा आखिर किस पैसे से लड़ा जाएगा। वो विधायक बेचकर जो 40 करोड़ मिले थे, उससे या इसके लिए फिर से दोबारा विधायक बेचा जाएगा।

गुंडों बदमाश की पार्टी है आरएलपी
इसके साथ विनय मिश्रा ने कहा कि आरएलपी के कार्यकर्ता मुझे राजस्थान में नहीं घुसने देने की धमकी दे रहे हैंं। जो मुझे इस तरह धमका सकते हैं, वे आम लोगों से कैसे पेश आते होंगे। ये गुंडे बदमाशों की पार्टी हो गई है। 

विज्ञापन

क्या है मामला
विनय मिश्रा ने आरोप लगाया था कि हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को एक न्यूज चैनल के मालिक को राज्यसभा में अपने तीन विधायकों का वोट डलवाने के लिए 40 करोड़ में बेच दिया है। उन्होंने कहा कि तीन एमएलए = 30 करोड़, 10 करोड़ अपना खर्च, पार्टी ने अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में बेच कर, कुल 40 करोड़ रुपये झटके में उठा लिए। ये भी नहीं सोचा को किसान भाईयों पर क्या गुजर रही होगी?’ सोचिए राजस्थान की जनता गलती से अगर 30 विधायक दे देती तो आज ये पूरा राजस्थान ही बेच देते। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें