फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: कर्बला से लापता तीन बच्चे नागौरी गेट पहुंचे, पुलिस ने परिजनों को सकुशल सौंपा

Wed, 11 Jan 2023 10:33 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में रात को घूम रहे तीन लापता बच्चों को लोगों ने पुलिस तक पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
विज्ञापन
तीन लापता बच्चों को लोगों ने पुलिस तक पहुंचाया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में घूम रहे तीन बच्चों को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द किया। तीनों अंधेरे में अकेले घूम रहे थे। बच्चे पांच, तीन और दो साल के थे। थाने में पहुंचने के बाद पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की गई। शाम को तीनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


थाना अधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि शाम को लोगों ने सूचना दी थी कि तीन बच्चे भटक कर क्षेत्र में आ गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हे थाने में ले लाई। पूछताछ की तो पांच साल के बच्चे ने अपना नाम अनस बताया। बताया कि उसके पिता का नाम मजहर खान है और जनता कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस पिता तक पहुंची और उन्हें सूचना दी तो पता चला कि वह अपनी मां के साथ कर्बला में रहता है। माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। वहीं, तीन साल के बच्चे का नाम इदरीश और दो साल का जाहिद भी उसके पड़ोस में रहने वाला है, जो अनस के साथ घूमते हुए रास्ता भटक गए थे। पुलिस ने तीनों के परिजनों को इसकी सूचना दी और सकुशल उन्हे सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें