धौलपुर सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि एसपी मनोज कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के तहत थाने की अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीम ने तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को 315 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कौलारी थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव के युवक अशोक (28 साल) पुत्र जगदीश के पास से अवैध हथियार बरामद किया है। महाराजपुरा का रहने वाले युवक राममोहन (21 साल) पुत्र विजय सिंह भी 315 बोर का देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी शिवनगर पोखरा का रहने वाला राजेश (19 साल) पुत्र कमल सिंह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके पास से भी पुलिस देशी कट्टा मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।