फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, मां, बेटे और दादा की मौत, एक घायल 

Sat, 30 Apr 2022 05:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

टोंक सवाई माधोपुर रोड पर स्थित चंदलाई गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की टोंक सवाई माधोपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोंट सदर थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टोंक सवाई माधोपुर रोड पर स्थित चंदलाई गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। जबकि दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची सदर थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया कराया। जहां इलाज के दौरान दादा की भी मौत हो गई। पोते की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि रामपुरा धाकडान गांव निवासी कैलाश धाकड़ अपनी पुत्र बधू और उसके दो बेटों के साथ मोटरसाइकिल से धुआंकला गांव जा रहे थे। इस दौरान चंदलाई गांव के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबिक एक घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर जब्त कर ममाले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें