अस्पताल में भर्ती जवान से हालचाल पूछते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
बाड़मेर में भारत—पाक सीमा पर गडरा और पादरिया में बीएसएफ चौकी में हुए फूड प्वाइजनिंग मामले में जांच शुरू हो गई है। दूसरी तरफ इस हादसे का शिकार बने जवानों की तबीयत में सुधार है। इस मामले के बाद बीएसएफ के उच्च अधिकारियों ने चौकी पर तैनात अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की तथा हादसे से पहले सप्लाई हुए राशन की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले के तहत बाड़मेर इन दो सीमा चौकियों पर तैनात करीब तीन दर्जन जवान शनिवार की रात खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। इन्हें बाड़मेर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक ही यूनिट के इन सभी जवानों को उल्टी—दस्त और सिरदर्द की शिकायत थी। उधर, बीमार जवानों के स्टूल कल्चर के नमूने लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए जोधपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।