फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस में लगी आग, तीन की मौत, छह घायल

Fri, 27 Nov 2020 05:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर आ रही एक वीडियो कोच बस बिजली की हाईटेंशन तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। घटना में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


कार्यवाहक थानाधिकारी अनीता मीणा ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लबाना गांव के पास एक ट्रक के पलट जाने से रास्ता जाम था। वीडियो कोच बस चालक ने बस को गलत दिशा से निकालने का प्रयास किया और इसी दौरान बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर उसमें करंट फैल गया।

उन्होंने बताया कि बस में लगी आग से भगवान सिंह, नूर मोहम्मद और शुभना की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घायलों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग के कारण बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें