फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत सरकार ने छह जिलों के 25 तहसील क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित किया

Thu, 26 Nov 2020 08:41 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के छह जिलों के 25 तहसील क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सरकार की ओर से राज्य के छह जिलों की 13 तहसीलों को गंभीर तथा 12 तहसीलों को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अनुसार बाड़मेर जिले की शिव व गडरारोड़ तहसील, बीकानेर की लूणकरणसर व पूंगल तहसील, झालावाड़ की असनावर, गंगधार, सुनेल, पिड़ावा, डग, रायपुर व पचपहाड़ तहसील को, पाली की पाली तहसील व प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त तहसीलों में रखा गया है। वहीं, बाड़मेर की रामसर व चौहटन तहसील, बीकानेर की बीकानेर, नोखा, कोलायत छत्तरगढ़ व श्रीडूंगरगढ़, जैसलमेर की फतेहगढ़, पोकरण व भणियाणा, झालावाड़ की बकानी तहसील व पाली की सुमेरपुर तहसील को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें