फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, एक पिस्टल, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Sun, 27 Mar 2022 11:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

 भरतपुर में पुलिस दो अलग-अलग जगह कार्रवाई की। जिसमें पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भरतपुर में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के थाना बयाना और कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देशी कट्टा मय तीन कारतूस और दो बाइक जब्त की। वहीं जंगल में जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि एक बाइक पर बैठे दो संदिग्धों युवकों सुमेर गुर्जर पुत्र राम रूप गुर्जर निवासी शिव शक्ति कॉलोनी थाना कोतवाली करौली और हरविंदर गुर्जर पुत्र रोशन सिंह निवासी पहाड़ी थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इसी प्रकार थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन मय टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर बाइक सवार योगेंद्र उर्फ योगी जाट पुत्र पुष्पेंद्र निवासी कसोदा थाना सेवर को गिरफ्तार कर एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।

 

थानाधिकारी डीग राजेश पाठक मय टीम द्वारा शुक्रवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर गांव भीलमका के बाहर खेत में बने एक कमरे में जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर 1 लाख 42 हजार रुपये जुआ रकम, यूपी नंबर की दो कार और एक बाइक जब्त की।


गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार जाटव निवासी इंदिरा कॉलोनी गोवर्धन जिला मथुरा, साबिर पुत्र सत्तार निवासी वृंदावन जिला मथुरा, हाकिम पुत्र हर स्वरूप निवासी थाना बरसाना मथुरा, संदीप कुमार पुत्र सुन्हेरी लाल और धर्मवीर पुत्र गोरधन सिंह निवासी सेमरा थाना खंदौली जिला आगरा उत्तरप्रदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें