फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 1500 रुपये में खरीदें नया एंड्राइड मोबाइल, इस तरह का लालच देकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पुलिस ने 1500 रुपये में मोबाइल खरीदकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को भी डिटेन किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर गोपालगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो नाबालिक को डिटेन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए साइबर ठगों से 3 मोबाइल और एक अपाचे बाइक जब्त की गई है। उनके मोबाइल में हजारों रुपये का ट्रांजेक्शन भी पाया गया है।

विज्ञापन


एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने हैवतका गांव के रहने वाले आरोपी इरशाद मेव पुत्र समशु (27) को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को साइबर ठगी के आरोप में निरुद्ध किया है।

आरोपियों के पास मिले मोबाइल में हजारों रुपयों का ट्रांजेक्शन पाया गया है।  आरोप ने जियो फोन 5जी मोबाइल ऑल इंडिया डिलीवर अवेलेबल प्राइस 1500 रुपये नाम से फेसबुक पर पेज बना रखा है। 
विज्ञापन


आरोपी इस पर 1500 रुपये में एंड्रॉयड मोबाइल बेचने का विज्ञापन अपलोड किया था। आरोपी फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर विभिन्न सोशल साइट पर सस्ती दरों में मोबाइल और अन्य सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें