फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kekri News: बीसलपुर की पाइपलाइन में एक माह से लीकेज, हजारों गैलन पानी बहा, खेत लबालब; फसलें गलने की कगार पर

Mon, 06 Jan 2025 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी

सार

Kekri: बीसलपुर परियोजना की केकड़ी से अजमेर जा रही पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन में लीकेज हो जाने से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह गया तथा आसपास के खेतों में भी पानी भर गया। पानी भरने से इन खेतों में फसलें गलने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केकड़ी से अजमेर जा रही 1600 एमएम की बीसलपुर पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन में सरवाड़ क्षेत्र के जगपुरा गांव के पास पिछले एक माह से लीकेज चल रहा था, जिससे पानी निकल कर धीरे धीरे चारों तरफ फैलता रहा। अब स्थिति यह हो गई है कि आधा किलोमीटर तक सड़क के किनारे गड्ढों में पानी ही पानी भर गया है।

विज्ञापन


जलदाय विभाग की बेपरवाही व सार संभाल के अभाव में पिछले दो दिनों से पाइपलाइन का यह लीकेज काफी बड़ा हो गया, जिससे पानी सड़क के किनारों से ओवरफ्लो होकर खेतों में लबालब भर गया। रिसाव के इस पानी से करीब 30 बीघा भूमि में खड़ी फसल जलमग्न हो गई है।

इस संबंध में किसानों ने कहा कि जलदाय विभाग को कई बार अवगत कराया। लेकिन लीकेज को दुरुस्त नहीं किया गया। जिसके चलते खेतों में पानी भरने से फसलें गलने लग गई है। लगातार इतना पानी व्यर्थ बहा है कि पास के दो फार्म पौंड तक भी पूरे भर गए हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से लीकेज का रिसाव बड़ा होने के बाद किसानों ने अपने खेतों में पानी जाने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पानी लगातार बढ़ता गया, जिससे खेत जलमग्न हो गए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण व्यर्थ बहे पानी से करीब 30 बीघा से अधिक भूमि में खड़ी गेहूं व चना की फसलें जलमग्न हो गई है। जगपुरा निवासी किसान बनवारी दास वैष्णव, रामकिशन धाकड़, रामलाल धाकड़, जगदीश धाकड़, छीतर धाकड़, प्रहलाद धाकड़, महावीर धाकड़ सहित अन्य किसानों के खेतों में पानी भर गया है।

इनका कहना है
जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई है। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। प्रशासन किसानों को मुआवजा देकर इसकी भरपाई करें।

प्रधान धाकड़, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सरवाड़

लीकेज होने की सूचना मिलते ही पंप से लाइन को बंद कराया है। पाइपलाइन से पानी को डी वाटरिंग कर जल्द से जल्द लीकेज को दुरुस्त कराया जाएगा। लीकेज में पहले रिसाव कम था। यह बड़ी लाइन है। जिसके चलते लाइन में दो-चार लीकेज होने के बाद शटडाउन लेकर दुरुस्त किया जाता है। जिससे कि लोगों को पानी की परेशानी ना हो। आज लीकेज बड़ा होते ही दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


विनोद यादव, एक्सईएन, जलदाय विभाग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें