फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है गरीबों का सामूहिक फ्रिज, जितनी भूख उतना खाएं

Sun, 09 Aug 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जब असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करने की इच्छा हो, तो लोग किसी न किसी तरह से सेवा करने का रास्ता ढूंढ निकालते हैं। ऐसी ही एक अनोखी पहल शुरू हुई है राजस्थान में। जहां सामूहिक चूल्हे की तर्ज पर सामूहिक फ्रिज लगाया गया है।
विज्ञापन


एक बड़ी कॉलोनी में गरीबों के लिए यह फ्रिज लगाया गया है। इस फ्रिज में रखा गया भोजन गरीब व भूखे लोगोें में बांटा जाएगा। इस फ्रिज में शादी या पार्टी जैसे आयोजनों में और घरों का बचा शुद्ध खाना सुरक्षित रखा जाता है, जो गरीबों की भूख मिटाने में मददगार होता है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह अनोखी पहल अन्नक्षेत्र संस्था ने की है। इस संस्था ने जयपुर की रिहायशी कॉलोनी मानी जानेवाली गोपाल नगर में एक बड़ा फ्रिज स्थापित किया है। जिसमें गरीबों के लिए खाना सुरक्षित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घऱ-घर अन्न क्षेत्र

संस्था की जयपुर में ऐसे 11 और फ्रिज स्थापित करने की योजना है। संस्था ने अपनी इस योजना का नाम ‘घर-घर अन्न क्षेत्र’ रखा है। खास बात यह भी है कि फ्रिज स्थापना में ये संस्था किसी मंत्री या नेता को फीता काटने नहीं बुलाती, बल्कि संबंधित कॉलोनी की महिलाओं को बुलाती है।

इससे महिलाओं को भी पता चल जाता है कि बचा खाना फेंकने के बजाय अब इस फ्रिज में रखना है। अन्न क्षेत्र के संस्थापक डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से स्थापित किए जाने वाले फ्रिज की सुरक्षा, जगह और बिजली के खर्च की जिम्मेदारी संबंधित कॉलोनी वासियों की ही रहेगी।

रिहायशी कॉलोनियों के साथ संस्था ऐसे फ्रिज स्कूलों में भी लगवाना चाहती है, जिससे बचपन से ही बच्चों में खाने को बचाने की भावना पनपे। कुछ फ्रिज बैंकों के परिसर में भी लगाने के प्रयास हो रहे हैं, जिससे सुरक्षा बनी रहे।

अन्न क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक कर्नल रवि ढींगरा ने बताया कि इस फ्रिज में कॉलोनी या आसपास के लोग बची रोटी, सब्जी या खाने की किसी भी वस्तु को आते-जाते रख सकते हैं। इसके बाद ये वस्तुएं गरीबों, भूखों व मजदूरों को वितरित कर दी जाएंगी। साथ ही, संस्था की ओर से शादी-पार्टियों से बचा खाना एकत्रित करवाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें