फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: थाने से 30 मीटर दूर सांसद बेनीवाल के बंगले में घुसे चोर, ले गए लाखों का सामान

Fri, 30 Dec 2022 11:07 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जालूपुरा पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित सांसद हनुमान बेनीवाल के बंगले से कीमती सामान ले गए चोर। शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई।
विज्ञापन
सांसद आवास में चोरी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के जयपुर के जालूपुरा स्थित बंगले में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सांसद का बंगला जालूपुरा पुलिस थाने से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित है। चोरी की घटना की जानकारी खुद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके दी। मामले को लेकर जालूपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रात में ही राजधानी पहुंचे सांसद
हनुमान बेनीवाल को जैसे ही घटना का पता चला वे देर रात ही राजधानी जयपुर पहुंचे और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। जालपुरा थाना पुलिस के अनुसार चोरी 26 से 29 दिसंबर के बीच हुई है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी में दो सोने की अंगूठी, 4 सोने की चूड़ी, डेढ़ लाख कैश, 50 चांदी के सिक्के, 2 सेट चांदी जग, चांदी का मुकुट, कई जरूरी दस्तावेज सहित अन्य कीमती चोरी होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें