पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक पदोन्नति का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसके बाद 107 सब इंस्पेक्टर अब पदोन्नत होकर इंस्पेक्टर बन गए। इससे उनके घर और पुलिस महकमे में कार्यरत साथी पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर छा गई। हालांकि आठ पुलिसकर्मियों के नाम विभागीय कारणों से लिफाफे में बंद रखे गए है। वहीं, न्यायिक कारणों से तीन सबइंस्पेक्टर का परिणाम आगामी आदेशों तक यथावत रखा गया है
पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2016—17 में रिक्त 107 पदों के लिए पिछले दिनों यह परीक्षा आयोजित करवाई थी। जिसमें 448 सब—इंस्पेक्टर शामिल हुए थे। 107 पदोन्नत इंस्पेक्टर के लिए सामान्य वर्ग के लिए 75, एससी के लिए 17 व एसटी के लिए 15 सीटें रखी गई थी। वहीं, पदोन्नति चयन के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक चयन बोर्ड का गठन किया गया था। इस पदोन्नति परीक्षा के लिए राजस्थान पुलिस अकादमी द्वारा पहली बार आॅनलाइन परीक्षा करवाई गई थी।
पदोन्नत हुए पुलिस इंस्पेक्टर्स में मुकेश खराड़िया, पुष्पेंद्र सिंह, नेमीचंद, जयपाल सिंह, सुमेरदान, मोहम्मद शमीम, मनीष गुप्ता, श्रीपाल सिंह, आनंद यादव, अर्चना मीणा, संतरा मीणा है। जो कि जयपुर कमिश्नरेट में तैनात है। इसके अलावा जयपुर रेंज से विक्रम सिंह, मनीष चारण व अन्य शामिल है।